पौंग झील में बनेगा वटरफ्लाई पार्क

--Advertisement--

Image

वन्य प्राणी विभाग ने तैयार की डीपीआर, चार हेक्टेयर में निर्मित होगा पार्क

व्यूरो – रिपोर्ट

पौंग झील में पर्यटकों की तादाद को बढ़ाने सहित अलग-अलग स्थानों पर आकर्षित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। वन्य प्राणी विभाग द्वारा नगरोटा सूरियां में पर्यटकों की आकर्षित करने के लिए वटरफ्लाई पार्क बनाने का प्लान तैयार कर रहा है।

वन्य प्राणी विभाग ने इसके लिए डीपीआर तैयार कर ली है तथा यह वटरफ्लाई पार्क करीब तीन-चार हेक्टेयर में निर्मित होगा। यह प्रदेश में पहला वटरफ्लाई पार्क बनेगा, जिसमें पौंग बांध में पाई जाने वाली 101 प्रजाति की तितलियों सहित बाहरी देशों से विभिन्न प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों को भी इस पार्क में रखा जाएगा।

इनके खाने के लिए पार्क में फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पौंग झील के इतिहास की भी जानकारी पर्यटकों को दिलाई जाएगी। इस योजना को अतिशीघ्र ही धरातल पर लाया जाएगा। इसके अलावा पौंग झील में पर्यटकों के घूमने के लिए मोटरवोट, साइक्लिंग इत्यादि भी मौजूद हैं तथा पर्यटक उनके माध्यम से झील की सैर कर सकें।

पौंग झील के मध्य में स्थित रेंसर दी गढ़ी टापू को भी पर्यटक की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया गया है। इस बार वन्य प्राणी विभाग ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है तथा उम्मीद है कि जल्द ही यह योजना सिरे चढ़ सकती है।

वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ के बोल

वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रायस्टोन ने कहा कि नगरोटा सूरियां में तीन-चार हेक्टेयर में वटरफ्लाई पार्क बनाने की योजना है, जिसकी डीपीआर तैयार हो गई है। इसमें ओपन व बंद दो किस्म के पार्क होंगे। तितलितों के खाने के लिए फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बाहरी देशों से रंग-बिरंगी विभिन्न प्रजाति की तितलियों को लाया जाएगा। रेंसर दी गढ़ी टापू को भी विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...