गगल में 15 अक्‍टूबर से पहले आइटी पार्क का भूमि पूजन करने की तैयारी, मिलेगा रोजगार

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

गगल में आइटी पार्क का भूमि पूजन 15 अक्‍टूबर से पहले करने की तैयारी की गई है। इससे पहले हरियाणा की जानी-मानी वल्लभ कारपोरेशन कंपनी ने भूमि पूजन से पहले इमारतों की रूपरेखा तैयार करने शुरू कर दी है।

आइटी पार्क 301 कनाल पर बन रहा है। इसमें 151 कनाल भूमि गगल की व 150 चैतड़ू पंचायत की शामिल है। अब यहां पर निर्माण कार्य शुरू करके परियोजना को अंजाम दिया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं को घरद्वार पर रोजगार मिल सकेगा।

यह बोले कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर

कंपनी के मैनेजर अमित चौधरी ने बताया कि अभी कंपनी ने आइटी पार्क की इमारत के लिए भूमि के नीचे बेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अमित चौधरी ने बताया के पहली इमारत की लंबाई 65 मीटर  और 22 मीटर चौड़ाई होगी इसके बाद और इमारतों का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा यह कार्य कंपनी की ओर से दिन-रात शिफ्ट में किया जाएगा ।

यह बोले विधायक पवन काजल

कांगड़ा के विधायक पवन काजल ने कहा कि जल्द आईटी पार्क का भूमि पूजन होगा और जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। काजल ने कहा कि करीब डेढ़ वर्ष में यह आइटी पार्क बनकर तैयार हो जाएगा और आइटी पार्क में लगभग हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

काजल ने कहा के मैंने पांच साल पहले ही इस आइटी पार्क बनाने के लिए सरकार से बार-बार आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से सपना सफल होने जा रहा है। जो पढ़े लिखे युवा अन्य राज्य व विदेशों में पैसा कमाने के लिए जाते थे अब उन्हें  इसी आइटी पार्क पर रोजगार मिलेंगे। क्योंकि इस आईटी पार्क में कई नामी कंपनियां स्थापित होंगी। जैसे यूट्यूब, वाट्सएप, फेसबुक अन्य कंपनियां यहां आएंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...