पौंग झील किनारे खाली जमीन पर खेती को लेकर वन्य प्राणी विभाग व लोग आमने-सामने

--Advertisement--

वन्य प्राणी विभाग नहीं करने देगा खेती, लोग खेती करने को लेकर अड़े।

ज्वाली – अनिल छांगु

पौंग झील किनारे खाली जमीन पर बीजाई को लेकर वन्य प्राणी विभाग व स्थानीय लोग आमने-सामने आ गए हैं। वन्य प्राणी विभाग पौंग झील किनारे खाली जमीन पर बीजाई नहीं करने दे रहा है तो वहीं लोग जमीन पर बीजाई करने को लेकर अडिग हैं।

शनिवार को स्थानीय लोग व वन्य प्राणी विभाग के आरओ परविंदर सिंह राणा सहित गार्ड पुलिस थाना ज्वाली में पहुंचे। दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं लेकिन कोई हल नहीं हुआ।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तथा कोर्ट के आदेशों की पालना करने को कहा। थाना में पहुंचे किसान लोगों ने एक ही बात कही कि या तो वन्य प्राणी विभाग हमें राजस्थान में मरब्बे दिलवा दे अन्यथा जब तक हमें मरब्बे नहीं मिलते तब तक बीजाई करने दी जाए।

काफी गहमागहमी हुई लेकिन कोई बात नहीं बनी। लोगों ने कहा कि हमारी बेशकीमती जमीनें डैम बनने के समय गई हैं लेकिन अब हमें हमारी जमीन पर खेती नहीं करने दे रहे हैं।

लोगों ने यहां तक भी कह दिया कि हमने कपनी जमीनें बीबीएमबी को दी हैं न कि वन्य प्राणी विभाग को दी हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों को वन्य प्राणी विभाग बिना वजह प्रताड़ित कर रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

डीएफओ हमीरपुर रेजीनोड रॉयस्टोन के बोल

वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि हम कोर्ट के आदेशों के बाहर नहीं जा सकते। वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती करना वर्जित है तथा किसी को भी वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर खेती नहीं करने दी जाएगी। अगर किसी ने ट्रेक्टर चलाने की कोशिश की तो ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाकर ट्रेक्टर को जब्त किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...