पैरापिट पर बैठे बुजुर्ग को कार ने उड़ाया, चालक मौके से फरार

--Advertisement--

Image

ऊना, अमित शर्मा

ऊना-नेरचौक सुपर हाईवे पर मंगलवार सुबह पट्टा बाजार के नजदीक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति सड़क किनारे पैरापिट पर बैठा हुआ था कि तभी भोटा की तरफ से आ रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे व्यकित से जा टकराई। हालांकि कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नेक लाल (62) मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से महज 20 मीटर दूर सड़क किनारे पैरापिट पर बैठा हुआ था। तभी भोटा से जाहू की तरफ जा रही कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग से जा टकराई। टक्कर से वह कार के शीशे पर जा गिरा।

कार उसे घसीटते हुए आगे ले गई और सड़क किनारे ट्रक से जा टकराई। इसी बीच कार का टायर भी फट गया। जब लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो लोग घटनास्थल पर दौड़े। जहां पर नेक लाल को घायल अवस्था में देखकर उसे तुरंत भोटा अस्पताल ले आए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हालांकि कार चालक मौके से फरार हो गया है। भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...