नूरपुर में शहीद स्मारक के नाम पर हुई सिर्फ घोषणा

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

नूरपुर के आईपीएच भवन के बाहर हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग युद्द स्मारक का शिलान्यास किया गया था। युद्ध स्मारक का शिलान्यास 2 मार्च 2019 को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने किया था, परंतु आज दिन तक ज़मीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हुआ।

सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र पठानिया ने कहा कि भाजपा मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने नूरपुर में आकर शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने की घोषणा के साथ शिलान्यास भी किया था। पठानिया ने कहा कि उस समय मंत्री ने कहा था कि 70 लाख रुपए की राशि से यहां शहीद स्मारक बनाया जाएगा लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि कोई भी मंत्री विधायक कोई शिलान्यास करें तो जनता को बताया जाए कि ये काम कितने दिन में पूरा होगा। उन्होंने कहा कि जनता को इस तरह से गुमराह करने की बजाय सरकार को सीधी बात करनी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...