मंझग्रां पंचायत का वार्ड बनाया कंटेनमेंट जोन

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

शाहपुर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंझग्रां के वार्ड नंबर तीन में एक ही परिवार के छह सदस्य करोना पॉजिटिव पाए जाने से जहां उक्त क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन ने एहतियात के तौर पर उक्त वार्ड को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त लोगों का रूटीन टेस्ट करवाया गया था। जिसमें यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसलिए उक्त क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन को माइक्रो कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। इसमें आवाजाही बंद कर दी गई है। ग्राम पंचायत के प्रधान तथा वार्ड मेंबर को जिम्मेदारियां दे दी गई है।

साथ ही एक निगरानी समिति का गठन भी किया गया है जो कि उक्त वार्ड के लोगों पर नजर रखेगी कि वह कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करें उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...