पैराग्लाइडिंग के दौरान हुआ हादसा, पायलट सहित गुजरात की महिला घायल

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

नंगाबाग के पास गड़ानी के समीप पैराग्लाइडिंग के दौरान गुजरात की महिला जख्मी हो गई, वहीं पायलट भी घायल हुआ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पायलट के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला रीटा पत्नी घनश्याम निवासी हरिकृष्ण सैक्टर 3 पुनागाम सूरत गुजरात ने अपने बयान में कहा कि वे मनाली आते समय नंगाबाग में रुके, वहां एक काऊंटर पर पैराग्लाइडिंग के लिए बुकिंग करवाई, जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी।

पैराग्लाइडिंग के दौरान टेकऑफ के समय पायलट की गलती से वे खाई की ओर गिर गए, जिससे महिला को चोटें आईं, वहीं पायलट भी जख्मी हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि पायलट की गलती से यह घटना हुई है.

वह पैराग्लाइडर को सही तरीके से टेकऑफ नहीं कर पाया। महिला ने पायलट का नाम शुभम बताया है। उड़ान के दौरान पैराग्लाइडर न खुलने से हादसा हुआ है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। हादसे के दौरान महिला को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं और बायां पैर भी सुन्न हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...