हमीरपुर जिले की 5 विधानसभा सीटों पर कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 29 अक्तूबर – अनिल कपलेश

विधानसभा के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि के बाद जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिला में कवरिंग उम्मीदवारों सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि भोरंज और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 5-5 प्रत्याशी, हमीरपुर के लिए 9, बड़सर के लिए 7 और नादौन के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। शनिवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में दो निर्दलीय प्रत्याशियों दिनेश भाटिया और ऋषिका कौशल ने नाम वापस लिए।

सुजानपुर में 4 नामांकन पत्र वापस लिए गए, जबकि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कवरिंग प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। बड़सर और नादौन में दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए।

जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है :

विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज कुल प्रत्याशी 5 :

अनिल कुमार भाजपा
जरनैल ङ्क्षसह बसपा
सुरेश कुमार भारतीय राष्टऊीय कांग्रेस
रजनी कौशल आम आदमी पार्टी
पवन कुमार निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर कुल प्रत्याशी 5 :

राजेंद्र राणा भारतीय राष्टऊीय कांग्रेस
रणजीत सिंह राणा भाजपा
ज्ञान चंद बसपा
अनिल राणा आम आदमी पार्टी
राजेश कुमार निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर कुल प्रत्याशी 9 :

डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर माकपा
नरेंद्र ठाकुर भाजपा
डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा भारतीय राष्टऊीय कांग्रेस
प्रवीण कौशल बसपा
अभिनय भारद्वाज राष्टऊीय देवभूमि पार्टी
सुशील कुमार सरोच आम आदमी पार्टी
आशीष कुमार निर्दलीय
आशीष शर्मा निर्दलीय
नरेश कुमार दर्जी निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर कुल प्रत्याशी 7 :

इंद्र दत्त लखनपाल भारतीय राष्टऊीय कांग्रेस
माया शर्मा भाजपा
रतन चंद कटोच बसपा
गुलशन सोनी आम आदमी पार्टी
नरेश कुमार राष्टऊीय देवभूमि पार्टी
परमजीत ढटवालिया हिमाचल जनक्रांति पार्टी
संजीव कुमार निर्दलीय

विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन कुल प्रत्याशी 6 :

विजय अग्रिहोत्री भाजपा
सुखविंदर सिंह भारतीय राष्टऊीय कांग्रेस
देशराज बसपा
शैंकी ठुकराल आम आदमी पार्टी
सुरेंद्र कुमार गौतम निर्दलीय
रणजीत सिंह निर्दलीय

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...