जिला सोलन से 8 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों में 08 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए है। जिसमें 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार, 52-दून विधान सभा क्षेत्र से 04, 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार, 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार तथा 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र से 01 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस लिया है। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने दी।

उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अवधि के दौरान ज़िला में कुल 46 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये थे जिनमें से 08 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिए है जिसके उपरांत, अब 32 उम्मीदवार शेष है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के उपरांत, अब 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र से 07, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 08, 52-विधानसभा क्षेत्र से 06, 53-सोलन विधानसभा क्षेत्र से 04 तथा 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र से 07 उम्मीदवार है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...