पूर्व विधायक योगराज के बेटे की डेगूं से मौत, नैहरनपुखर में शोक की लहर

--Advertisement--

कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर सुनेहत लौटा था बेदार्थ, पीजीआई में उपचार के दौरान तोड़ा दम

देहरा – शिव गुलेरिया

कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके अपने घर सुनेहत (नैहरनपुखर) लौटे परागपुर के पूर्व विधायक बाबू योगराज के 23 साल के बेटे डा. बेदार्थ का पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया।

सोमवार सुबह बेदार्थ की मौत की खबर देहरा पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वेदार्थ डेंगू से पीडि़त था, जिसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था।

गत 14 अक्तूबर को अपने घर देहरा के सुनहेत से वेदार्थ दिल्ली एमसीए की कोचिंग के लिए गया था, लेकिन 19 अक्तूबर को उसने अपने घर फोन कर बीमार होने की जानकारी दी। बाद में वेदार्थ ने बताया कि वह टैक्सी करके चंडीगढ़ पीजीआई आया और यहीं इलाज करवाएगा। लेकिन अब उसके निधन की दुखद खबर सामने आई है।

बता दें कि पूर्व विधायक बेटे वेदार्थ के निधन के बाद उनके देहरा के सुनहेत घर में मातम छाया हुआ है। पूरे इलाके में गम का माहौल है। पीजीआई में जांच पड़ताल के बाद परिजन और वेदार्थ घर लौट आए थे। बाद में देहार में डॉक्टर ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि वेदार्थ के पैन्क्रियाज में परेशानी थी लेकिन इस बीच चंडीगढ़ ले जाते हुए उसकी मौत हो गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...