पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की रिज पर लगाई जाए प्रतीमा : कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, डीपुयों में सस्ता राशन  तेल दालें, मनरेगा के मजदूरों को और उनके बच्चों को बोर्ड के माध्यम से सामान वितरण हिमाचल प्रदेश में शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की थी देन
मंडी, नरेश कुमार
पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष कुलदीप सिंह चम्बयाल ने पूर्व मुख्यमंत्री राजा साहिब वीरभद्र सिंह की प्रतिमा शिमला के रिज पर स्थापित करने की मांग की है। राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सहज प्रवृति, ईमानदार छवि व उनके अपनेपन के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मुरीद थे। प्रदेश-देश से उन्हें अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में पहुंचे बच्चे, युवा, महिलाएं-पुरूष व बुजुर्ग जिस तरह से भावुक हुए, वो एतिहासिक बन गया।
उन्होंने कहा कि  सामाजिक सुरक्षा पैन्शन, डीपुयों में सस्ता राशन  तेल दालें, मनरेगा के मजदूरों को और उनके बच्चों को बोर्ड के माध्यम से सामान वितरण हिमाचल प्रदेश में शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन थी  जिनको वर्तमान में तोडा मरोड़ा जा रहा है और आम जनता से दूर किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा कि राजसी ठाठ-बाट छोड़कर 60 सालों तक निरंतर उन्होंने दिन-रात 6 बार मुख्यमंत्री, 5 बार सांसद बनकर एक फकीर की तरह जनसेवा कर सफर तय किया।  वे देश के इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा। राज परिवार का होने के बावजूद उन्होंने शाही पगड़ी की जगह हिमाचली बुशैहरी टोपी को दुनिया में अलग पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह कांग्रेस के ही नेता नहीं थे बल्कि पूरा हिमाचल और सभी दलों के लोग भी उन्हें मानते थे। ऐसे में उनके सम्मान में प्रतिमा हिमाचल विधानसभा, रिज मैदान व उनके पैतृक  शहर रामपुर में स्थापित की जानी चाहिए।”
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...