पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश को किया कंगाल

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

कांग्रेस नेत्री समाज सेविका एवं बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री देश चलाते हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश में मुलाजिमों की सैलरी एवं पेंशन ना आने का कारण मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नहीं बल्कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर है।

उन्होंने कहा कि लोगों का भी यही मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ही हिमाचल प्रदेश को कंगाल किया है फ्री बिजली पानी देकर जिनकी हर इंसान को जरूरत नहीं है अमीर लोग इन सुविधाओं के लिए पैसा दे सकते हैं।

साथ ही पूर्व भाजपा सरकार द्वारा लोगों को और भी अन्य कई तरह की फ्री सुविधा देने से हिमाचल में दिक्कतें आई हैं जिसका खामियाना वर्तमान सरकार को भुगतना पड़ रहा है ।

सुनीता ठाकुर ने कहा कि जो गरीब लोग हैं सरकार उनको ही यह सुविधा दें अन्यथा नहीं। वहीं उन्होंने पेंशन और मुलाजिमों की सैलरी आने पर मुख्य मंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

क्योंकि यह आराम का मामला है…स्ट्रेट कट, ए-लाइन या अनारकली, कॉटन कुर्तियों के लिए युवतियां क्रेजी

हिमखबर डेस्क जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम शुरू हो रहा है, वैसे-वैसे...

ढलियारा में तीखे मोड़ पर खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 की मौत, 15 घायल

हिमखबर डेस्क उपमंडल देहरा के अंतर्गत ढलियारा क्षेत्र में शुक्रवार को...