हारचक्कियां स्कूल बना ओवरऑल विजेता

--Advertisement--

हारचक्कियां स्कूल बना ओवरऑल विजेता

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शिक्षा खंड रैत की अंडर-19 लडकों की खेलें राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर (कांगड़ा) में सोमवार को संपन्न हुई।

इस दौरान शाहपुर (रैत) खंड के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने खेलों में हिस्सा लिया। इसमें पी॰ एम॰ श्री॰ राजकीय उत्कृष् विद्यालय हारचक्कियां को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।

वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला बोह और हारचक्कियां के बीच खेला गया। इसमें हारचक्कियां विजेता रहा। इसके अतिरिक्त कुश्ती में भी हारचक्कियां की टीम विजेता रही ।

कुश्ती के अलग अलग भार वर्ग मुकाबलों 57 किलोग्राम , 61 किलोग्राम, 70 किलोग्राम , 79 किलोग्राम में क्रमशः पीयूष, अभिषेक भारद्वाज, जतिन और कनीष ने गोल्ड मेडल जीता जबकि अनमोल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

8 खिलाड़ियों का जिला स्तर पर चयन

पपरोला में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हारचक्कियां स्कूल के कुश्ती के चार, वॉलीबॉल में तीन तथा कबड्डी में एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार शर्मा व अन्य अध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। स्कूल के खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय उनके कोच नरेश कुमार को दिया है।

 

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...