एसडीएम ज्वाली ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश 

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू 

पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मुख्यमंत्री सुख आश्रय य़ोजना एवं अन्य महिला केन्द्रित योजनाओं पर ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय जवाली में एसडीएम जवाली विचित्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में एसडीएम विचित्र सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को आवश्यक लाभ समय पर उपलब्ध करवाने के लिए विभाग को निर्देश जारी किए।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली सेवाओं के लाभ हेतु ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है या शुरू होना है तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय निर्माण और मुरम्मत के कार्य जो लंबित हैं, उन्हें खंड विकास अधिकारी नगरोटा सूरियां को निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के आदेश जारी किए गए।

ये रहे उपस्थित 

इस बैठक में डीएसपी जवाली वीरी सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलजीत सिंह, उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी ऋतु चौधरी, एसएचओ जवाली प्रीतम सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी विनोद कुमार, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सरिता रानी, अशोक कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता शिवानी इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...