पुलिस ने सुनसान जगह पर पकड़े प्रेमी जोड़े व नशेड़ी, चेतावनी देकर छोड़े

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

जिला मंडी में जोगेंद्रनगर शहर के रेलवे स्टेशन की सुनसान जगहों पर प्रेमी जोड़ों के बैठे रहने की शिकायतें मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कुछ को मौके पर पकड़ लिया और चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने वहां नशा कर रहे कुछ युवकों को भी भगाया।

पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि युवक-युवतियां शहर के सुनसान इलाकों में अश्लील हरकतें करते हैं। पुलिस टीम ने रेलवे के सिग्नल प्वाइंट पर दबिश देकर वहां मौजूद युवक युवतियों से पूछताछ के बाद उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया।

शहर की सुनसान जगह पर कालेज के कई छात्र व छात्राएं बैठे रहते हैं। यहां अकसर आपराधिक घटनाएं होने का भी डर रहता है। शरारती तत्‍व व नशेड़ी भी इन जगह पर घूमते रहते हैं। इस कारण पुलिस ने इन जगहों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

पुलिस थाना के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया सार्वजनिक स्थानों पर अवैध नशे के सेवन और प्रेमी जोड़ों की अश्लीलता की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं लोगों ने गांधी वाटिका सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अश्लीलता फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं गुगली ब्रिज के सुनसान जगह पर नशेडिय़ों को पकड़ा, उन्होंने माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि जोगेंद्रनगर पुलिस को इस समस्या के समाधान पर भी नियमानुसार कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...