पुलिस ने शाहपुर में 65 गैस सिलेंडर से लोड पिकअप गाड़ी को पकड़ा

--Advertisement--

पुलिस ने शाहपुर में 65 गैस सिलेंडर से लोड पिकअप गाड़ी को पकड़ा

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

पुलिस ने थाना बरोटीवाला के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बरोटीवाला थाना की टीम ने नाकाबंदी के दौरान टोल बेरियर शाहपुर के समीप चंडीगढ़ नंबर की एक पिकअप गाड़ी को रोका जो कि कमर्शियल व डोमेस्टिक सिलेंडर से भरी थी।

जब पुलिस ने सिलेंडर सप्लाई से जुड़े दस्तावेज मांगा तो मौके से पिकअप चालक सन्नी चकमा देकर फरार हो गया। पिकअप गाड़ी में दो अलग-अलग कंपनियों गैस से भरे व खाली सिलेंडर थे जिसमें 20 कमर्शियल सिलेंडर व 45 डोमेस्टिक सिलेंडर थे। थाना बरोटीवाला में आवश्यक वस्तुएं 1955 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता के बोल

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चैकिंग के दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोका जिसमें 65 के करीब सिलेंडर पाए गए इनमें कुछ खाली व भरे हुए थे। लेकिन गाड़ी चालक मौके पर पुख्ता दस्तावेज नही दिखा पाया और मौके से फरार हो गया। थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...