पुलिस ने महिला को 125 ग्राम चरस व तीन युवकों को 10. 74 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसवाल

एसपी काँगड़ा शालिनी अग्निहोत्री के नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड़ कांगड़ा में गाड़ी नंबर एचपी 40 ई 7590 पर सवार सोनू कुमार निवासी वार्ड 04 कांगड़ा, तहसील व जिला कांगड़ा, दीपक निवासी छोटी हलेड़ तहसील व जिला कांगड़ा व विजय कुमार निवासी वुलोवल तहसील दसुहा जिला मुकेरियां (पंजाब) से 10.74 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया गया।

जानकारी देते हुए डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि गुप्त सूत्रों के हवाले से एक अन्य मामले में नगरोटा बगवां के अंतर्गत आने वाले गाँव बलदर में भी एक महिला को भी चरस तस्करी के आरोप गिरफ्तार किया गया।

उक्त महिला से मौका पर 125 ग्राम चरस वरामद हुई है । अतः आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...