पुलिस ने डेयरी फार्म में दी दबिश, सरकारी राशन से भरी पिकअप जीप पकड़ी

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

हिमाचल में कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। गत दिवस देहरा थाना के तहत पुलिस ने सरकारी आनाज से भरी एक पिकअप जीप पकड़ी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालू दी बड़ में राशन के गोदाम से एक गाड़ी भरी गई है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बढ़ल स्थित डेयरी फार्म पर पहुंची तथा उक्त गाड़ी को कब्जे में लिया।

गाड़ी में गेहूं और चावल की 26 बोरियां लदी पाई गईं। एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है कि यह राशन कहां से आया है। लिहाजा पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...