पुलिस ने किया अफीम की खेती का पर्दाफाश, 1662 पौधे बरामद

--Advertisement--

Image

माजरा पुलिस थाना के तहत पलहोड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने अपने रिहायशी मकान के पीछे अवैध रूप से यह अफीम लगाई हुई थी।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

माजरा पुलिस थाना के तहत पलहोड़ी क्षेत्र में पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। आरोपी ने अपने रिहायशी मकान के पीछे अवैध रूप से यह अफीम लगाई हुई थी। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना के प्रभारी सब-इंस्पैक्टर गुरमेल सिंह अपनी टीम के साथ पुरुवाला में गश्त पर मौजूद थे।

इसी बीच पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अब्दुल गफूर उर्फ बग्गु पुत्र गुलामद्दीन निवासी गांव पलहोड़ी तहसील पांवटा साहिब ने गांव पलहोड़ी में अपने मकान के पीछे अपने खेत में अफीम के पौधे उगाए हुए हैं, जिन पर सफेद फूल व डोडे लगे हैं।

यदि अब्दुल गफूर के घर के पीछे उसकी जमीन में मौके पर जाकर चैक किया जाए तो उसके खेत से अफीम के पौधे बरामद हो सकते हैं। सूचना मिलते ही माजरा पुलिस थाना के एसएचओ टीम सहित अब्दुल गफूर के घर पहुंचे। इसके बाद टीम ने अब्दुल गफूर को साथ लेकर उसके मकान के पीछे उसकी जमीन को चैक किया तो खेत में सफेद फूल व डोडे लगे पौधे पाए गए।

इनमें कुछ पौधों पर डोडे लगे थे और कुछ पर सफेद फूल खिले हुए थे। खेत में बरामद पौधे अनुभव के आधार पर अफीम के पौधे होना पाए गए। इसके बाद बरामद अफीम के पौधों की गिनती की गई, जो गिनने पर कुल 1662 पाए गए।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...