पुलिस नाका देखकर भागने लगा व्‍यक्ति, तलाशी लेने पर बरामद हुआ चिट्टा

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव चमियाडी में एक व्‍यक्ति को 6.20 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना बंगाणा के तहत गांव मतोह के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति अपने कंधे पर पीले रंग का एक कैरी बैग लेकर पीपलू सड़क की तरफ से चमियाडी की तरफ आ रहा था। पुलिस की नाकाबंदी देखकर युवक ने अपना कैरी बैग श्मशानघाट की तरफ झाड़ियों में फेंक दिया और भागने लगा। पुलिस को शक होने पर उक्त युवक का पीछा किया गया और उसे कुछ दूरी पर काबू कर लिया गया।

पुलिस ने जब कैरी बेग की तलाशी ली तो उसमें से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू , 10 व 50 रुपये के नोट जो कि किनारों से जले हुए थे और एक माचिस बरामद की गई। इसी बैग में एक पाउच भी बरामद हुआ, जिसमें चिट्टा रखा हुआ था। पुलिस जांच में 6.20 ग्राम चिट्टा रखने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने अनीश कुमार निवासी चमियाडी तहसील बंगाणा ज़िला ऊना के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...