पुलिस के हत्‍थे चढ़ा चोर, पालमपुर शहर में करता था चोरी, नगरोटा बगवां में सुनार को बेच देता था गहने

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पुलिस कुछ समय से पालमपुर शहर के मंदिरों के अलावा पंचरुखी व बैजनाथ क्षेत्र में हो रही चोरियां के मामलों के सुलझने की उम्मीद जगी है। पुलिस थाना पालमपुर की टीम ने चोरी के दो अलग अलग मामलों में करीब दो लाख 70 हजार रुपये कीमत की सोने के आभूषण बरामद किए।

यह गहने नगरोटा बगवां के एक सुनार की दुकान के बरामद हुए हैं। इन गहनों को चोरी के आरोप में पकड़ गए आरोपित युवक की निशानदेही पर बरामद किया है, जिन्हें युवक ने चोरी के बाद सुनार को बेचा था।

जानकारी के मुताबिक पिछले दो माह से पालमपुर शहर में कुछ चोरियां हुई थीं। इस मामलों की जांच करते हुए पुलिस ने थाना पालमपुर की टीम ने शक के आधार पर राकेश उर्फ कंधो निवासी बलधर तहसील नगरोटा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया था।

इस दौरान चोर ने शहर में चोरी करने की बात को कबूल किया। इसके अलावा जिससे पूछताछ पर उसने यह भी कहा उसने चोरी के गहने नगरोटा में सुनार को बेचे थे। उसने बताया कि उसके साथ अन्य साथी भी थे, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

इस चोर गिरोह में पकड़े जाने से पिछले कुछ समय से पंचरुखी व बैजनाथ क्षेत्र में हुई चोरियों के मामले सुलझने की भी उम्मीद जगी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी पालमपुर संदीप शर्मा ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

हिमखबर डेस्क  पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI)...

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...