पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, ग्रामीण पर दराट से हमला

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शिमला के चिडग़ांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने दराट से हमला कर दिया। दाराट के हमले से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान दराट के हमले से घायल हुए व्यक्ति को मेडिकल व उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मारपीट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिडग़ांव में गोविंद राम निवासी गांव लिंबरा तहसील चिडग़ांव जिला शिमला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने खेतों में काम करने के बाद शाम के समय घर लौट रहा था, तो हलोट नाला के पास उसके गांव के सोनू, मुकेश, गितू, शिशुपाल, संजय आदि ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने उस पर दराट से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

उधर, एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू का कहना है कि पुलिस ने मारपीट में घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि अरोपियों के खिलाफ पुलिस 307, 341, 504, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...