हादसा: चलते ट्रक में भड़की आग, लगभग 30 लाख रुपए का बड़ा नुकसान

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

करसोग से लगभग 20 किलोमीटर दूर ठंडा पानी में सड़क पर चलते हुए एक ट्रक में आग भड़क उठी। इस दौरान आग का कहर इस कदर पड़ा कि लगभग 30 लाख रुपए का बहुत बड़ा नुकसान हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक मालिक सुरेश शर्मा निवासी पांगणा ने कहा की गत शुक्रवार रात उनका एक ट्रक पांगणा से चिराग की तरफ जा रहा था कि अचानक ठंडा पानी के समीप शॉर्ट सर्किट होने के चलते ट्रक में आग भड़क उठी तथा तेजी से बढ़ती आग के कारण आधुनिक तकनीक वाले इस वाहन का लगभग 30 लाख रुपए से भी ज्यादा नुकसान हो गया।

सुरेश शर्मा ने कहा की शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में भयंकर आग भड़कने बाद पुलिस चौकी पांगणा तथा अग्निशमन इकाई करसोग को भी घटना से संबंधित जानकारी दी गई,

जिसमें सभी का सहयोग मौके पर मिलने के बावजूद लाखों रुपए के नुकसान को टाला नहीं जा सका और शार्ट सर्किट से भड़की आग के कारण ट्रक का सामने वाला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं ट्रक निर्माता कंपनी से भी आग्रह किया जा रहा है कि शार्ट सर्किट वाली हुई घटना को लेकर छानबीन की जाए तथा उनको ट्रक निर्माता कंपनी द्वारा भी मुआवजा दिया जाए।

इस बारे थाना प्रभारी करसोग श्यामलाल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त घटना की जानकारी मिल चुकी है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...