खड़ामुख-होली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रावी नदी में गिरी कार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरुंग 

खड़ामुख-होली मार्ग पर एक कार रावी में गिर गई। हादसे में कार सवार लापता हैं। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के कारण लापता कार सवारों का सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को कार खड़ामुख से होली की तरफ जा रही थी कि अचानक झिरडु मोड़ के निकट हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार लोगों की संख्या का भी पता नहीं चल पाया है।

सूचना मिलते ही भरमौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है, लेकिन कार रावी नदी के बीचोंबीच है और पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण कार को नहीं निकाला जा सका। कार में 2 से 3 लोगों के होने की सूचना है।

डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

ऑल्टो कार सवार तीन लोगों के शव बरामद, जवानों और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन 

चंबा के रावी में दुर्घटनाग्रस्त ऑल्टो कार सवार तीन लोगों के शव रविवार को खडामुख पुल के पुलिस ने बरामद किए। खडामुख-होली मार्ग पर घिरडू के पास शनिवार देर शाम हादसा हुआ था। जिसके बाद कार सवार लापता हो गए।

लापता लोगों की तलाश में अटल बिहारी पर्वतारोहण उपकेंद्र के जवानों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। भरमौर के एसडीएम मनीष सोनी ने कहा कि तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतको की सूची

विक्रम सिंह पुत्र गोपाल निवासी गांव व डाकघर उलासा तहसील व थाना भरमौर जिला चंबा उम्र 32 साल चालक व गाड़ी मालिक।

प्यार चन्द पुत्र प्रीतम चन्द गांव सुलाखर डाकघर उलासा तहसील व थाना भरमौर जिला चंबा उम्र 30 साल।

कमल शर्मा पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर उलासा तहसील व थानवा भरमौर जिला चंबा उम्र 28 साल।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...