50 किलो चूरा पोस्त के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

बंजार पुलिस ने रविवार को देउरी में एक गाड़ी में सवार पंजाब के युवक को 50 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है।

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार सुबह साढ़े 4 बजे पुलिस टीम थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर की अगुवाई में बंजार से देउरी की तरफ जा रही थी।

बठाहड़ की ओर से एक गाड़ी आई। चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से पीछे की ओर भगाया। शक होने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। हड़बड़ाहट में चालक ने अचानक गाड़ी की ब्रेक लगाकर इसे पहाड़ी से टकरा दिया।

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खिड़की से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक को दबोच दिया। गाड़ी की डिक्की से दो बोरियों में 50 किलो 308 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान विजय कुमार (36) और फरार गुरप्रीत (30) निवासी खिवेवाल तहसील व थाना वालाचोर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...