पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बकलोह में बालिका किशोरावस्था कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्मी मेडिकल कोर, मिलिट्री हॉस्पिटल बकलोह की मेजर तेजस्विनी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मेजर तेजस्विनी ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और आत्मरक्षा के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था एक संवेदनशील दौर होता है, जिसमें सही मार्गदर्शन और जागरूकता आवश्यक होती है। उन्होंने स्वच्छता, सही खानपान और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने में भी मदद करते हैं। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। छात्रों ने इसे एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...