पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे हिमाचल के शौर्य और सना, चैल्सी की शिक्षक शिवाली ठाकुर जाएंगी साथ

--Advertisement--

Image

शिमला के दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों का चयन प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के लिए चयन हुआ है। दयानंद पब्लिक स्कूल के शौर्य वालिया और कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा सना धर्मा परीक्षा पे चरचा में हिस्सा लेंगे। 

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के दसवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों का चयन प्रधानमंत्री के साथ चर्चा के लिए चयन हुआ है। दयानंद पब्लिक स्कूल के शौर्य वालिया और कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा सना धर्मा परीक्षा पे चरचा में हिस्सा लेंगे।

दोनों विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर उत्साहित है। प्रदेश से इन दोनों का इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम ने कहा कि शौर्य का चयन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ है। 24 जनवरी को वह दिल्ली रवाना होंगे। 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चरचा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

शौर्य वालिया ने कहा कि यह उनके लिए प्रधानमंत्री से सीधे मुलाकात करने का स्वर्णिम मौका है। माता अनुपम वालिया और पिता विशाल वालिया ने कहा कि दिसंबर माह में ऑनलाइन शौर्य ने सेव इन्वायरनमेंट फोर फ्यूचर जेनरेशन विषय पर निबंध लिखकर भेजा था।

शौर्य के चयन को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से उन्हें सूचना दी गई है। वहीं कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की छात्रा सना धर्मा ने कहा कि उन्होंने ऑनलाइन क्रिएटिव राइटिंग (निबंध लेखन प्रतियोगिता) में भाग लिया था। शिक्षा विभाग की ओर से उनके चयनित होने की सूचना मिलने पर वे उत्साहित है।

सना की माता लवली धर्मा और सुनील धर्मा ने गांव जरोल कोटगढ़ ने बताया कि ऐसे मौके बहुत कम मिलते है। सना और पूरा परिवार खुश है।

चैल्सी की शिक्षक शिवाली ठाकुर जाएंगी साथ

सना धर्मा और शौर्य के साथ कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी की शिक्षिका शिवाली ठाकुर दिल्ली जाएंगी। शिवाली ठाकुर ने बताया कि यह उनके लिए भी देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से उन्हें विद्यार्थियों के साथ जाने के निर्देश मिले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी...

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...