पालमपुर के असीम नारंग होंगे भारत की A क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर के असीम नारंग भारत की ए क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच होंगे। दिलीप ट्रॉफी के लिए चयनित भारत ए टीम को फील्डिंग की बारीकियां से असीम नारंग अवगत करवाएंगे। 9 से 22 सितम्बर तक बेंगलुरु तथा अनंतपुर में दिलीप ट्रॉफी के मैच आयोजित किए जाने हैं।

असीम नारंग ने अंडर 14 से लेकर अंडर 23 तक हिमाचल की ओर से ऑलराउंडर के रूप में क्रिकेट खेली है तथा कंधे में चोट के कारण उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़कर कोचिंग के क्षेत्र में पदार्पण किया। नैशनल क्रिकेट अकादमी से लेवल वन तथा लेवल 2 तक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात असीम नारंग ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़कर अनेक युवाओं कोच के रूप में फील्डिंग की मूलभूत बारीकियों से अवगत करवाया।

असीम नारंग इससे पहले सेलम में अंडर 16 बॉयज क्रिकेट कैंप में फील्डिंग कोच रहे। वहीं गत वर्ष अंडर 19 नैशनल टीम के फील्डिंग कोच रहे। उनकी दक्षता के दृष्टिगत अब उन्हें दिलीप ट्राफी में भारत ए टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। असीम नारंग की उपलब्धि पर पालमपुर क्रिकेट एसोसिएशन, व्यापार मंडल पालमपुर सहित कई अन्य संस्थाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...