पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो भी समय अनुसार होगा फैसला: निक्का

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर की जनता ही टिकट देती है और नूरपुर की जनता ही जिताना जानती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नूरपूर के लोगों ने बिना टिकट के प्रत्याशियों को जिताया है। यह बात भाजपा महामंत्री रणवीरसिंह निक्का ने कहीं है। जिला कांगड़ा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए नूरपुर में भाजपा महामंत्री रणबीर सिंह निक्का सक्रिय हो गए हैं।

कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद रणबीर सिंह ने युवाओं को अपने साथ जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने के लिए शनिवार को निक्का ने कार्यकर्ताओं सहित नूरपुर शहर का दौरा किया और इस दौरान लोगों को नववर्ष की बधाई देने के साथ उन्हें मिठाई भी बांटी।

उन्होंने कहा कि नूरपुर के हर वार्ड में समस्याओं का अंबार है लेकिन किसी भी राजनेता ने आज तक इनकी समस्याओं को नही सुना। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू के बाद कई छोटे दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने कहा कि अब नूरपुर की जनता ने बदलाव का मन बनाया है और जल्द ही जनता इसका उदाहरण उन लोगों को देगी जिन लोगों ने नूरपुर के नाम पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...