पानी दो.. नहीं तो फोड़ेंगे मटके,समोट पंचायत में दस दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

--Advertisement--

Image

सिहून्ता, भूषण गुरुंग

अभी गर्मियों का सीजन शुरू ही हुआ है कि जलशक्ति विभाग सिहून्ता की सांसें फूलनी शुरू हो गई हैं। सुक्याड से डैण्ठा पेयजल पाइप लाइन पिछले दस ग्यारह दिनों से बन्द पड़ी।जलशक्ति विभाग समोट के आधा दर्जन गांव के लोगों तक पीने का पानी पहुंचाने में असमर्थ दिख रहा है और आजकल सुर्खियों में है।

जलशक्ति विभाग ग्राम पंचायत समोट के गांव डैण्ठा में लोगों को पेयजल सप्लाई देने में असमर्थ है। पिछले दस दिनों से उक्त गांव के बाशिंदे पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। रोजाना पानी की सप्लाई आने की उम्मीद में नलकों के पास जाते हैं, लेकिन पानी की सप्लाई न आने के कारण मायूस होकर लौट आते हैं।

लोगों ने कहा कि निजी नलके भी शोपीस बनकर रह गए हैं। विभाग भारी-भरकम बिल भेज देता है, जबकि पानी की सप्लाई देना भूल जाता है। इस गंभीर समस्या से तंग होकर लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । लोगों में गगन सिंह राणा, सरन दास,संसार चन्द,ज्ञान धीमान,बुद्धि सिंह , प्रीतम सिंह, मनोज कुमार,सुभाष ,जगदीश इत्यादि ने आरोप लगाया है कि एक तो पानी की समस्या ऊपर से विभागीय कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। विभागीय कर्मियों को बार-बार फोन किया जाता है, लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी फोन उठाने की जहमत नहीं उठाता है। कभी-कभी तो पानी का प्रेशर इतना कम होता है कि एक बाल्टी पानी नसीब नहीं होता।

जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को गांववासी जलशक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को कोसता हुए नजर आते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों से पानी की समस्या के बारे में अवगत करवाया गया है। लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि तुरंत स्थिति का जायजा लेते हुए समस्या हल की जाए। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग को चेताया है कि यदि अब पानी को दिन न छोड़ा गया तो इसके खिलाफ विभागीय कार्यालय के बाहर मटके फोड़े जाएंगे।

इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग सिहुन्ता के एसडीओ राजेशवर शर्मा ने कहा कि पाइप लाइन दुरस्त कर दी गई है,शाम तक पानी आ जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...