पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में 1 जवान शहीद

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ इलाके में लट्टी के वन क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना मिलने पर जब तलाशी अभियान शुरू किया गया, तब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त संपर्क स्थापित हुआ। आतंकवादियों ने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसका जवाब दिया गया।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार को उधमपुर के बसंतगढ़ में पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सेना के एक सूत्र ने बताया कि संपर्क स्थापित किया गया और भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि हमारे एक बहादुर जवान को शुरुआती मुठभेड़ में गंभीर चोटें आईं और बाद में बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उसकी मौत हो गई, हालांकि ऑपरेशन जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...