पहलगाम नरसंहार के बीच घाटी में एक और हमले की साजिश, सेना ने ढेर किए 2 आतंकवादी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बीच आतंकवादियों ने घाटी में एक और हमला बोल दिया, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया और 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बुधवार को घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।

यह कोशिश जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर सबसे घातक आतंकवादी हमले के एक दिन बाद नाकाम की गई, जिसमें अनंतनाग जिला के पहलगाम के प्रसिद्ध रिसॉर्ट के पास एक घास के मैदान में 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति मारे गए थे।

सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने कहा कि दो से तीन अज्ञात आतंकवादियों ने उरी नाला के पास सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ की कोशिश की। एलओसी की सुरक्षा में तैनात सतर्क सैनिकों ने इस प्रयास का पता लगाया और उसे रोक दिया, जिसके बाद गोलीबारी हुई।

सेना ने बताया कि भारी गोलीबारी में दो घुसपैठिए मारे गए। सेना ने कहा कि आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध संबंधी अन्य सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 50 राउंड फायरिंग की, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। हमले में चार विदेशी नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक इजरायल, एक नेपाल, एक यूएई और एक इटली का नागरिक है। मरने वालों में दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं, जबकि मरने वालों में अन्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...