पर्यटन नगरी मनाली में हैरोइन के साथ काँगड़ा की युवती व युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस ने मनाली में गोंपा रोड के पास नई पार्किंग के समीप एक मकान में दबिश देकर एक युवक और युवती को 7.140 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मकान की तीसरी मंजिल के एक कमरे में दबिश दी गई।

इस दाैरान किराए पर रह रहे युवक और युवती के कमरे की तलाशी ली गई तो 7.140 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की (26) पुत्र सुरेश चन्द निवासी उमरी विजर्ग डाकघर रेरिया तहसील डेरापुर जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) व युवती शिवानी निवासी टीका बणी डाकघर योल कैन्ट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

डीएसपी केडी शर्मा के बोल

डीएसपी केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...