पबजी खेलते हुए प्यार,घर परिवार छोड़ वाराणसी पहुंची महिला

--Advertisement--

Image

शाहपुर, नितिश पठानियां

प्यार कब, कैसे, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर मिलने और प्यार की कहानियां तो हमने कई सुनी है, पर यहां एक महिला को पबजी खेलते हुए प्यार हो गया। जिस महिला को प्यार हुआ वह शादीशुदा थी, इसके बाद भी वह अपने प्यार कीि तलाश में घर-परिवार को छोड़कर वाराणसी पहंुच गई।

हालांकि बाद में वाराणसी पहुंची विवाहिता को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है। फरवरी माह के पहले हफ्ते में कांगड़ा के एक सीमावर्ती क्षेत्र की विवाहिता अचानक गुम हो गई। विवाहिता की परिजनों ने हर जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना में इस संदर्भ में मामला तक दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और कामयाब भी हुई।

लापता महिला को वाराणसी से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान विवाहिता ने जो कहानी अपनी गुमशुदगी की बताई है, वह सबको हैरान करने वाली है। विवाहिता को पबजी खेलने का शौक था। इस दौरान पबजी खेलते-खेलते उसकी जान-पहचान वाराणसी के एक युवक से हुई और यह जान-पहचान प्यार में बदल गई।

इसके बाद विवाहिता अपने प्यार से मिलने के लिए वाराणसी पहुंच गई, लेकिन जब वहां युवक से मिली तो पता चला कि युवक अभी तक 12वीं कक्षा का छात्र है। इसके बाद विवाहिता ने खुद ही अपने परिजनों को फोन कर उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...