पति की मौत के बाद रिश्तेदार कर रहा था दुष्कर्म, महिला ने चाकू से गोदकर की हत्या

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चैाहान

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की पहचान अबूजर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक की महिला रिश्तेदार व उसके परिचित को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान 20 वर्षीय महिला व उसके परिचित इरफान के रूप में हुई है।

महिला ने हत्या कि जो वजह बताई है उसे सुनकर सब हैरान है। पति की मौत के बाद उसका रिश्तेदार अबूजर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था। उसने उससे छुटकारा पाने के लिए उसे यमुना का जलस्तर दिखाने ले गई और खादर में हत्या कर दी। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।

जिला पुलिस उपायुक्त जाय टिर्की ने बताया कि गत जनवरी में महिला के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद महिला अकेली थी। उसके पति का करीबी रिश्तेदार अबूजर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। अबूजर एक शन्नो नाम की महिला का भी दोस्त था। आरोपित महिला ने शन्नो के पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

16 जुलाई को वह अबूजर को बेला फार्म के पास यमुना का जलस्तर दिखाने ले गई। वहां पर पहले से इरफान मौजूद था। दोनों ने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। शव को वहीं फेंककर आरोपित फरार हो गए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...