पठानियां बंधूओं ने दिया मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान

--Advertisement--

पठानियां बंधूओं ने दिया मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अंशदान।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर के द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षण महाविद्यालय रैत के प्रबधक निदेशक जीएस पठानिया व कार्यकारणी निदेशक बीएस पठानिया ने शाहपुर में हो रहे जिला स्तरीय दशहरा उत्सव में पिछले कल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1 लाख रुपये का अंशदान दिया है।

आपको बता दें कि पठानिया बंधूओं का शिक्षा के क्षेत्र व सामाजिक कार्यों में हमेशा से योगदान रहता है। व द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत को चला रहे है।

वहीं पिछले कल जिला स्तरीय दशहरा उत्सव में मौजूद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को यह चैक सौंपा है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।

चैक सौंपने के बाद बीएस पठानिया ने कहा कि महाविद्यालय के शिक्षकों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। तथा बड़े भाई जीएस पठानिया के सहयोग से यह राशि प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि हमें आपदा में अपने देश व समाज का साथ देना चाहिए। गौरतलब है कि पठानिया बन्धु पहले भी सामाजिक कार्यों में लिप्त रहते हैं और अपनी राष्ट्रवादी सोच व विचारधारा से जरुरमंदों की हर संभव मदद करते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...