पंद्रह साल से पंचायत के चक्कर लगा रहे, फिर भी नहीं लगा डंगा, बाल बाल बची वीना देवी के परिवार की जान

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही बारिश कहर बनकर बरस रही है। ऐसा ही एक मामला ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलाड़ में देखने को मिला। बताते चलें तो रविवार को हुई भारी बारिश से वार्ड नंबर चार की निवासी बीना देवी के मकान को भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है।

बीना देवी ने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तो वह अपने परिवार के साथ वहां पर बैठी थी। भगवान का शुक्र है कि ठीक पहले ही वे वहां से उठ गए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

वीना देवी ने कहा कि हम मकान के साथ डंगा लगाने के लिए पंद्रह साल से पंचायतों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आज तक पंचायत प्रधान के झूठे दिलासे के सिवा कुछ नहीं मिला। जब भी प्रधान से मिलते हैं तो कहते है कि आपका डंगा डाला हुआ है।

अब सवाल यह खड़ा होता है कि यदि इतने दिनों से डंगा डाला है, तो आज तक काम क्यूं नहीं लगा? या यूं कहें कि पंचायत किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।

ग्राम पंचायत प्रधान भलाड़ के बोल

जब इस बारे में ग्राम पंचायत भलाड़ के प्रधान मंगल सिंह से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि यह काम सेल्फ में डाला हुआ है। जैसे ही काम सैंक्शन होकर आएंगे सबसे पहले यही काम लगाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...