पंजाब केसरी के पत्रकार नागेश सिंह पठानिया हिन्दू महासभा में हुए शामिल

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

हिमाचल प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होने और रजनीश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा का हिमाचल की राजनीति में प्रभुत्व दृष्टिगोचर होने लगा है। हिन्दू महासभा की हिन्दू राजनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर हिमाचल का बुद्धिजीवी और प्रतिभावान व्यक्तित्व हिन्दू महासभा में शामिल होकर हिन्दू महासभा को सशक्त बना रहे हैं।

इसी क्रम में आज प्रतिष्ठित हिन्दी समाचार पत्र पंजाब केसरी के पत्रकार नागेश सिंह पठानिया हिन्दू महासभा में शामिल हो गए हैं । हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि बुद्धिजीवी समाज और पत्रकार जगत का हिन्दू महासभा के प्रति रुझान और समर्पण भावना देश की भावी राजनीति के लिए शुभ संकेत है । उन्होंने पंजाब केसरी के पत्रकार नागेश सिंह पठानिया का हिन्दू महासभा में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी ।

जारी बयान में हिन्दू महासभा हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह के परामर्श से नागेश सिंह पठानिया को हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है।

राकेश कुमार को प्रदेश मंत्री पद और अमर सिंह को ऊना जिला उपाध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है। नागेश सिंह पठानिया ने प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत होने पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश सिंह , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री मितेश पटेल और प्रदेश अध्यक्ष रजनीश ठाकुर का आभार प्रकट किया है ।

उन्होंने कहा कि वो अपने पद का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और हिन्दू महासभा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे । हिन्दू महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने नागेश सिंह पठानिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके हिन्दू महासभा में शामिल होने से हिन्दू महासभा मजबूत हुई है ।

उन्होंने प्रदेश मंत्री और ऊना जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत राकेश कुमार और अमर सिंह को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की । हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीप सिंह पठानिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने भी हिमाचल प्रदेश के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...