पंचायत सचिव ने प्रधान के जाली हस्ताक्षर करवा कर डकारे लाखों रुपए

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

विकास खंड अंब के तहत एक पंचायत में 15वें वित्तायोग की विकास कार्यों के लिए जारी हुई राशि पंचायत में विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाई जानी थी, लेकिन पंचायत सचिव ने प्रधान के जाली हस्ताक्षर कर बैंक में दो खातों से 455000 रुपए निकाल कर अपने निजी कार्यों में उपयोग कर लिए।

जब प्रधान को उक्त घटना की जानकारी लगी, तो उन्होंने घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों को दी। उसके बाद विभागीय उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सचिव को सस्पेंड कर दिया। विभाग ने अपनी जांच पूरी करने के बाद थाना अंब में सचिव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

एसडीपीओ इलमा अफराज ने बताया की सचिव के विरुद्ध 420 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...