
शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अधीन ग्राम पंचायत मनेई में अब किन्नर विवाह का बच्चे के जन्म पर मनमर्जी के पैसे नहीं मांग पाएंगे। आज ग्राम सभा मे यह प्रस्ताब डाला गया है। पंचायत प्रधान निशा देवी ने किन्नरों के लिए शादी सहित बच्चा होने पर ली जाने वाली बधाई राशि निर्धारित कर दी है।
निशा देवी की अगुवाई में पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया है कि शादी व लड़का होने पर नोकरीपेशा वाले साधन संपन्न परिवार 2100 रुपये जबकि दिहाड़ी लगाने वाले परिवार 1100 रुपये की राशि देंगे।
उन्होंने कहा कि शादी सहित लड़का होने पर परिजन यह राशि एक हफ्ते के भीतर पंचायत कार्यालय में जमा करवा दें तथा इस राशि को हिजड़े पंचायत में आकर प्राप्त कर सकते हैं या फिर स्वयम भी दे सकते है।
प्रधान निशा देवी ने पंचायत की जनता के अनुरोध पर यह कदम उठाया है ताकि गरीब परिवार आसानी से राशि दे सकें। उन्होंने कहा कि अगर कोई किन्नर वर्ग किसी के घर में जाकर ज्यादा राशि की मांग करता है तो उसकी सूचना पंचायत में दें तथा पंचायत उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
पंचायत वासियों ने पंचायत प्रधान निशा देवी द्वारा लिए गए इस निर्णय की काफी सराहना की है। पंचायत प्रधान ने बताया कि इस प्रस्ताव की प्रतिलिपि एसडीएम काँगड़ा तथा पुलिस थाना शाहपुर में भी दे दी है ताकि कोई भी हिजड़ा वर्ग अपनी मनमानी न कर सके।
