जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने ही…

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस थाने में रविवार दोपहर उस समय भारी अफरा-तफरी और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला अपने पति की गिरफ्तारी से नाराज होकर सीधे थाने की छत पर जा चढ़ी।

महिला को छत पर देख पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में शुरू किए गए रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान महिला अचानक असंतुलित होकर दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

पुलिस ने धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था पति

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे चौकी डोभी के रहने वाले 30 वर्षीय विकास बोध को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/170 के तहत गिरफ्तार किया था।

पति की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद विकास की पत्नी रीतू बोध (जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है) दोपहर करीब 12:15 बजे उससे मिलने के लिए कुल्लू थाने पहुंची। जब रीतू थाने पहुंची, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे नियमानुसार पूरी जानकारी दी।

पुलिस ने उसे बताया कि उसके पति विकास का मेडिकल करवाकर उसे हवालात में बंद कर दिया गया है और अब उसे अगले दिन एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह सुनकर महिला काफी नाराज हो गई।

परिसर में मोबाइल गिरने से खुला राज, मची अफरा-तफरी

पति से न मिल पाने और गिरफ्तारी से खफा रीतू बोध पुलिस की नजरों से बचकर चुपके से थाने की छत पर पहुंच गई। इस बात की भनक पुलिस को तब लगी, जब महिला का मोबाइल फोन अचानक छत से नीचे थाना परिसर में आ गिरा।

आवाज सुनकर जब पुलिस कर्मियों ने ऊपर देखा तो महिला छत पर खड़ी थी। यह नजारा देख पुलिस के होश उड़ गए और तुरंत फायर ब्रिगेड कुल्लू को मौके पर बुला लिया गया। छत पर खड़ी महिला लगातार अपने पति को तुरंत छोड़ने की जिद कर रही थी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने उसे काफी समझाने और सुरक्षित नीचे लाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसल कर सीधे दूसरी मंजिल की बालकनी में जा गिरी। गनीमत रही कि वह नीचे फर्श पर नहीं गिरी।

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सीढ़ी की मदद से महिला को तत्काल बालकनी से नीचे उतारा और इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।

मेडिकल में हुआ शराब पीने का खुलासा, पुलिस कर रही कार्रवाई

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जब चिकित्सकों ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण किया, तो राहत की बात यह रही कि उसके शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं पाई गई।

हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ कि महिला ने शराब का सेवन किया हुआ था और वह नशे में थी। डॉक्टर ने एहतियात के तौर पर महिला का सीटी स्कैन करवाने की सलाह दी है।

एसपी मदनलाल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के एसपी मदनलाल ने बताया कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की गहन छानबीन कर रही है और महिला के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...