पंचायत आंवल ठेहडू को सैनिटाइज किया गया

--Advertisement--

Image

आंवल ठेहडू, शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाली पंचायत आंवल ठेहडू के प्रधान केवल चौहान व अन्य पंचायत सदस्यों द्वारा मिलकर पंचायत आंवल ठेहडू के गांवों में घर घर जाकर और समाजिक जगहों जैसे स्कूल ,मंदिर , पंचायत घर, दूकानों पर पब्लिक का आना जाना होता है ऐसे स्थानों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रधान केवल चौहान , उपप्रधान गणेश शर्मा, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश राज,बीडीसी मेंबर रमन कमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस दौरान पंचायत प्रधान केवल चौहान ने अपने पंचायत के लोगों से अपील की है कि जरूरत पर ही घर से बाहर निकले। अपने घरों में ही सुरक्षित रहे। टीकाकरण आनलाईन के लिए आधार कार्ड के साथ दर्ज करवाएं साथ ही बीडीसी मेंबर रमन कुमारी ने भी मास्क का प्रयोग और उचित दूरी बनाए रखने की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...