नौकरी नौकरी नौकरी: 70 पदों के लिए भर्ती, इस दिन इंटरव्यू, 10वीं और 12वीं पास के लिए मौका; इतनी मिलेगी तनख्वाह

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड रिजनल ट्रेनिंग सेंटर हमीरपुर, नियर वुड पार्क, सैनिक स्कूल, बड़सर रोड, हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 70 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 16 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में कैंपस इंटरव्यू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा 12वीं पास है। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और न्यूनतम वजन 54 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयनित अभ्यर्थियों को 17,500 रुपये से 22,000 रुपये तक मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर उप रोजगार घुमारवीं में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...