नूरपुर से कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व बीडीसी सदस्‍य नंबरदार रत्‍न सिंह का 98 वर्ष की उम्र में निधन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अमित पठानिया के दादा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंबरदार रत्न सिंह का सोमवार सुबह निधन हो गया। नंबरदार रत्न सिंह पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन कुछ दिनों से वह घर पर ही थे। उन्होंने सोमवार सुबह चार बजे अपने पैतृक निवास पंजाहड़ा में अंतिम सांस ली।

वह ताउम्र क्षेत्र के नंबरदार रहे। 98 वर्ष की आयु पार कर चुके दिवंगत रत्न सिंह पठानिया 1952 में मात्र 27 साल की आयु में अपनी पंचायत के प्रधान बने और उन्होंने लगातार 35 साल तक अपनी पंचायत में प्रधान के पद को सुशोभित किया।

वह ब्लाक कांग्रेस कमेटी नूरपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे। 1987 में वह ब्लाक समिति नूरपुर के सदस्य भी चुने गए। स्वर्गीय पठानिया राजनीति के फील्ड मार्शल रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत महाजन की राजनीति के रणनीतिकारों की एक अहम कड़ी में शुमार थे। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। सोमवार सुबह उन्होंने अपने पैतृक घर पर अंतिम सांस ली।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष व नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा स्वर्गीय पठानिया उनके पिता तुल्य थे, यहां परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है तो मेरे लिए भी ऐसी राजनीतिक क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। उनके निधन से एक युग का अंत हुआ। स्वर्गीय पठानिया के निधन पर ब्लाक कांग्रेस नूरपुर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदना जताई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...