नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: HRTC बस से 10.16 ग्राम चिट्टा बरामद, शाहपुर का 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर (हिमाचल प्रदेश, प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 22 जुलाई 2026, नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत नूरपुर पुलिस की कार्रवाई: कंडवाल पुलिस बैरियर पर HRTC बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर  –  स्वर्ण राणा 

नशे के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए (CIA) टीम को
चौकसी के दौरान सफलता हाथ लगी है।

‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत पुलिस ने कंडवाल पुलिस बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक HRTC बस में सवार 19 वर्षीय युवक को 10.16 ग्राम प्रतिबंधित चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़ा गया है।

21 जुलाई 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त, सुराग बरारी व यातायात चेकिंग पर तैनात थी। दोपहर लगभग 01:50 बजे पठानकोट की तरफ से आ रही HRTC बस (नंबर HP 31 A 8869) को चेकिंग के लिए रोका गया।

चेकिंग के दौरान बस में बैठा एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और उतरने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोका और नियमानुसार गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक लिफाफा बरामद हुआ। इसे खोलने पर उसमें 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पाई गई।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को मौके पर ही सील कर अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा आरोपी के पास से पठानकोट से शाहपुर की बस टिकट तथा एक Lava 5G स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

आरोपी का विवरण व कानूनी कार्रवाई

पकड़े गए युवक की पहचान कर्तव्य पठानिया (19 वर्ष), पुत्र श्री कश्मीर सिंह, निवासी गांव ठम्बां, डाकघर दुरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

दर्ज मुकदमा:

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में FIR संख्या 186/2026 के तहत ND&PS Act की धारा 21 के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस इस मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी यह हेरोइन (चिट्टा) कहाँ से लाया था और इसे किसे डिलीवर किया जाना था।

नूरपुर पुलिस की अपील

नूरपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। आम जनता से अनुरोध है कि नशा तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर, हिमाचल प्रदेश।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related