नूरपुर के सुल्याली में पुलिस ने बिना लाइसेंस छोटा रिवाल्वर किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर उपमंडल के तहत सुल्याली गांव में पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति के घर से बिना लाइसेंस रिवाल्वर बरामद किया है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि वीरवार रात करीब 8.30 बजे नूरपुर पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति से बिना लाइसेंस छोटा रिवाल्वर बरामद किया है।

कल्याण सिंह ठाकुर ने बताया कि सुरजीत सिंह निवासी गांव बारडी(सुल्याली) के घर की तलाशी लेने पर एक बिना लाइसेंस छोटा रिवाल्वर जर्मनी निर्मित जिसमें 6 गोलियां आती हैं, बरामद किया है। पुलिस ने बिना लाइसेंस रिवाल्वर रखने के जुर्म में सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस थाना नूरपुर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

नूरपुर के सुल्याली में बिना लाइसेंस छोटा रिवाल्वर किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार

नूरपुर इलाके में यह पहला ऐसा मौका है कि किसी व्यक्ति के पास बिना लाइसेंस विदेश रिवाल्वर मिला हो, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है व यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर आरोपी ने यह विदेशी रिवाल्वर कहां से खरीदा। पुलिस आरोपित को रिमांड पर लेकर इस संदर्भ में पूछताछ करेगी। हालांकि यह भी जांच का विषय है कि यह बिना लाइसेंस के रिवाल्वर यहां तक कैसे पहुंचा। सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कैसे नहीं लगा अौर इतने सुरक्षा घेरों के बावजूद यहां तक कैसे पहुंचा दिया गया। पुलिस पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...