नीनू शर्मा धर्मशाला नगर निगम की महापौर निर्वाचित, तेजेंद्र कौर बनी उपमहापौर

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

धर्मशाला नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की पार्षद नीनू शर्मा महापौर निर्वाचित हुईं, वहीं वार्ड नंबर 6 की पार्षद तेजेंद्र कौर उप महापौर चुनी गई हैं।

शनिवार को नगर निगम कार्यालय सभागार में पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर की मौजूदगी में हुए चुनाव संपन्न हुए।

इसके उपरांत पीठासीन अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने नव निर्वाचित महापौर तथा उपमहापौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चुनाव के दौरान धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने भी अपने मत का प्रयोग किया महापौर के नौ-नौ बराबर मत होने के कारण टाई से नतीजा घोषित किया गया जबकि उपमहापौर के लिए तेजेंद्र कौर को दस वोट प्राप्त हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी को आठ मत प्राप्त हुए हैं।

 ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीसी डा निपुण जिंदल तथा नगर निगम के आयुक्त अनुराग तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...