नींदनीय मामला, कांगड़ा में अनुराग ठाकुर के पोस्टर पर कालिख पोती, शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

स्टाफ, रिपोर्ट 

आशीर्वाद यात्रा के दौरान जहां लोग केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत कर रहे थे वहीं कुछ शरारती तत्वों ने उनकी छवि खराब कर दी।

ऐसा ही एक मामला उपमंडल कांगड़ा में देखने को मिला जहां कांगड़ा के बस स्टैंड पर लगे अनुराग ठाकुर के एक होर्डिंग पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी यह मामला पुलिस तक पहुंचाया गया भाजपा के स्थानीय नेता मंगलवार को इस मामले पर पुलिस थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

उनका कहना है कि ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ का कहना है कि यह एक नींदनीय और घटिया हरकत है उनका कहना है कि यह काम विपक्षी पार्टी के लोगों का हो सकता है, वे इस बारे में भाजपा के बड़े नेताओं से भी बातचीत करेंगे।

भाजपा कांगड़ा मंडल के उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन का कहना है कि यह शरारती तत्वों की संकीर्ण मानसिकता है इसकी शिकायत पुलिस में की गई है।

वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश वालिया ने कहा कि खेल मंत्री के होल्डिंग्स में अनुराग ठाकुर के मुंह पर कालिख पोतना शर्मनाक एवं निंदनीय घटना है . यह भाजपाइयों में फैली गुटबाजी के चलते ही संभव हो सकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी या उसके कार्यकर्ताओं का इससे कोई लेना-देना नहीं है। जानकारी अनुसार हार्डिंग अब वहां से हटा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...