नियमों की अनदेखी कर रही कंपनी; फोरलेन निर्माण कार्य से उड़ रही धूल, लोग परेशान

--Advertisement--

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कार्य में लगी भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। कंपनी द्वारा जोरोंशोरों से कार्य किया जा रहा है जिससे धूल ही धूल बिखरी पड़ी है। जिस पर पानी का छिडक़ाव नहीं किया जाता है।

इस मार्ग पर जब भी कोई वाहन गुजरता है तो धूल उडक़र स्थानीय लोगों के घरों में पहुंच जाती है। जिस कारण घरों में रखा सारा सामान धूल ही धूल हो जाता है। धूल के कारण रोटी तक खाना व पानी तक पीना मुश्किल हो जाता है।

रोजाना उड़ रही धूल साथ लगते लोगों व इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बीमारी की तरफ धकेल रही है। धूल के कारण लोगों को एलर्जी, अस्थमा, खांसी जैसी बीमारियां हो रही हैं। उड़ती धूल के कारण लोग काफी परेशान हैं।

लोगों ने कहा कि फोरलेन कार्य में लगी कंपनी को चाहिए कि रोजाना टैंकों के माध्यम से सुबह-दोपहर व शाम को छिडक़ाव किया जाए ताकि धूल न उड़े।

उन्होंने बताया कि इस बारे में कंपनी के खिलाफ एसडीएम कार्यालय में भी शिकायत की गई थी लेकिन निर्माणाधीन कंपनी को प्रशासन की ओर से कोई हिदायत नहीं दी गई।

उन्होंने एसडीएम ज्वाली से आग्रह किया है कि निर्माण कार्य में कंपनी को दिन में तीन समय पानी का छिडक़ाव करने की हिदायत दी जाए ताकि लोग संक्रमित बीमारी से बच सकें तथा लोगों के घरों में भी धूल न पहुंच पाए।

एसडीएम ज्वाली के बोल

इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि कंपनी को पानी का छिडक़ाव करने की हिदायत दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...