निजी स्कूल में फीस के लिए छात्रा को प्रताड़ित करने के खिलाफ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला,25 मार्च, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस प्रवक्ता किरण धान्टा  ने एक निजी स्कूल में फीस के लिए एक छात्रा को प्रताड़ित करने को गम्भीर मसला बताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि स्कूलों में फीस बसूली को लेकर चल रही मनमानी से एक ओर जहां अभिभावक परेशान है वही अब  छात्र छात्राओं को इसके लिये प्रताड़ित करना बहुत ही शर्मनाक व निंदनीय है।
किरण धान्टा ने आज यहां जारी एक बयान में निजी स्कूलों की फीस बसूली को लेकर चल रही मनमर्जी पर  सरकार को घेरते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का थोथला नारा प्रदेश के लोगों के सामने आ गया है।उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता ही है पिछले एक साल से स्कूल बंद होने के बाबजूद भी छात्रों व अभिभावकों पर स्कूल प्रबंधन की ओर से वार्षिक शुल्क व फीस बारे कोई अंतिम निर्णय नही लिया गया।
किरण धान्टा ने कहा है कि शिक्षा के अधिकार के तहत सरकार ने बच्चों को निशुल्क शिक्षा का अधिकार दे रखा है ,यहां तक कि निजी स्कूलों में भी 25 प्रतिशत का कोटा समाज के कमजोर वर्ग को निर्धारित किया गया है।बाबजूद इसके इस कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ सबको शिक्षा देने की बड़ी बड़ी बातें करती है तो दूसरी तरफ राजधानी शिमला में ही एक छोटी बच्ची के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना सरकार की व्यवस्था की पूरी पोल खोलता है।
धान्टा ने कहा है कि कोविड़ काल के इस बुरे दौर में आज प्रदेश के लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ा है।सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नही दी है।सरकार के सभी दावे झूठे सावित हुए है।उन्होंने कहा है की सरकार  फीस को लेकर भी अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच कोई उपयुक्त कदम उठाए जिस से दोनों को कोई राहत मिले।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...